ताजा खबरदिल्लीभारत

विदेश दौरों पर घेरे पीएम मोदी, कांग्रेस का तीखा वार; 57 दिन में कर डाली 11 देशों की यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने पिछले 57 दिन में 11 देशों का दौरा किया है। उन्होंने इसे लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर भारतीयों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री लगातार विदेशी दौरों पर हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों की लिस्ट भी शेयर की।

उनके मुताबिक, पीएम ने 15-16 मई को यूएई, 17 मई को नीदरलैंड, 18 मई को स्वीडन, 19 मई को नॉर्वे, 20 मई को इटली, 13-16 जून को फ्रांस, 17-18 जून को स्लोवाकिया, 27-29 जून को सेशेल्स, 6-7 जुलाई को इंडोनेशिया, 8-9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और 10-11 जुलाई को न्यूजीलैंड का दौरा किया। कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि सरकार भारतीय नागरिकों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दे रही है, लेकिन प्रधानमंत्री स्वयं पिछले 57 दिन में 11 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए इसे विरोधाभासी बताया। सुप्रिया श्रीनेत के इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से इस पोस्ट पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *