उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

चित्रकूट: वन प्रभाग द्वारा सुमेंरगिरि वन ब्लॉक में वृक्षारोपण महायज्ञ शुभारंभ

चित्रकूट । वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत चित्रकूट वन प्रभाग एवं रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वारा सुमेरगिरि वन ब्लॉक, ग्राम पंचायत हनुवा, रैपुरा रेंज में मा० कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश श्रीमती बेबी रानी मौर्य एवं मा० सदस्य, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग राजेश सिंह सेंगर द्वारा हरिशंकरी एवं नवग्रह वाटिका में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत माननीय अतिथियों ने सेल्फी प्वाइंट पर छायाचित्र खिंचवाए तथा जैव विविधता, जड़ी-बूटी, फोटो गैलरी, ओडीओपी एवं पौध भंडारा स्टॉल का अवलोकन किया।

इसके पश्चात मंच पर सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। शोभन सरकार के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं लोकनायक दयाराम जी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार ने बताया कि वर्ष 2026 में जनपद चित्रकूट को 86 लाख पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसे 24 विभागों के सहयोग से पूर्ण किया गया। प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक जनपद के विद्यालयों, पीएचसी, सीएचसी, ग्राम पंचायतों, अतिथि गृहों एवं अन्य संस्थानों में जनसहभागिता, भजन-कीर्तन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण गीत तथा “Ranipur Tiger Reserve Flora and Fauna Guidebook” का विमोचन माननीय अतिथियों द्वारा किया गया तथा बच्चों को पौधों का वितरण भी किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वृक्ष शुद्ध वायु, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु का आधार हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। श्री राजेश सिंह सेंगर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अशोक जाटव (जिला पंचायत अध्यक्ष), पंकज अग्रवाल (सहकारी अध्यक्ष), भैरव प्रसाद मिश्र , चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (पूर्व मंत्री), दिनेश कुमार मिश्रा (पूर्व विधायक), अरविंद कुमार मिश्रा (ब्लॉक प्रमुख), आलोक कुमार पाण्डेय (भाजपा जिला उपाध्यक्ष) अरुण कुमार, आईपीएस (पुलिस अधीक्षक), डी.पी. पाल (मुख्य विकास अधिकारी), प्रत्युष कुमार कटियार, आईएफएस (प्रभागीय वनाधिकारी), राजीव रंजन सिंह (उप प्रभागीय वनाधिकारी), अपूर्व श्रीवास्तव, राजेश कुमार सोनकर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार नेगी (क्षेत्रीय वनाधिकारी), सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *