ताजा खबरदिल्लीभारत

कॉकरोचों ने पुलिस पर किया पथराव , 118 पुलिस कर्मी घायल

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाले गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को दिल्ली में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। संसद मार्ग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से हटने के बाद कनॉट प्लेस (सीपी) पहुंच गए। देखते ही देखते उन्होंने इनर सर्किल में जुटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गईर्। प्रदर्शनकारियों के कनॉट प्लेस पहुंचने के बाद पुलिस ने वहां भी मोर्चा संभाल लिया। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए। हालात बिगडऩे पर पुलिस ने यहां भी आंसू गैस के गोले छोड़े, ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस में खड़ी कई बसों में तोडफ़ोड़ भी की। वहीं, कनॉट प्लेस थाना (एसएचओ) की सरकारी गाड़ी के टायरों की हवा निकालने की भी घटना सामने आई।

इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। इससे पहले जंतर-मंतर से निकले हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे थे। दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग, पटेल चौक, जनपथ, आरबीआई भवन और आसपास के इलाकों में कई स्तर की बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

सीजेपी मार्च की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करना है। संगठन का आरोप है कि शांतिपूर्ण मार्च को बलपूर्वक रोका गया, जबकि पुलिस का कहना है कि संसद के मानसून सत्र और लागू निषेधाज्ञा को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। संसद मार्ग से शुरू हुआ यह टकराव बाद में कनॉट प्लेस तक पहुंच गया, जिससे दिल्ली के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाकों में से एक में लंबे समय तक तनाव और यातायात प्रभावित रहा। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सीजेपी प्रोटेस्टर्स पर लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए इस घटना की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं आज सुबह लोकसभा से पहले जंतर-मंतर गई थी। इसके तुरंत बाद पूरा इंटरनेट बंद हो गया और कू्ररता शुरू हो गई। कोई भी सरकार जो बिना हिंसा वाले स्टूडेंट प्रोटेस्टर पर बेरहमी से हमला करती है, वह अपने आखिरी पड़ाव पर होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *