उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
Covid 19: फिर लौट आया कोरोना, वाराणसी में दो साल का मासूम संक्रमित

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है। चंदौली निवासी दो वर्षीय मासूम बच्चे को बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत होने पर परिजनों ने ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में उसके कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल के अलग वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति सामान्य है और उसका उपचार जारी है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में पिछले कुछ दिनों के भीतर कोविड-19 संक्रमण का यह तीसरा मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।








