ताजा खबरदिल्लीभारत

PM आवास के पास धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद, मोदी-शाह-प्रधान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य कई नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना देकर छात्रों पर सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांग रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया।

धरने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, नासिर हुसैन, जयराम रमेश, सांसद अमरेंदिर सिह राजा बराड़ साहित कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में नारेबाजी की। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी नेता छात्रों पर हुए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए मार्च कर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो इस मामले की कोई जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही इस पर संसद में चर्चा कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *