
तेहरान, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच धमकियों का दौर रुक नहीं रहा है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद किए जाने से आगबबूला हो गए हैं, वहीं अमरीका के लगातार हमलों के बाद ईरान भी बौखला गया है। इस बीच अब ईरान ने अमरीका को बड़ी धमकी दे दी है। ईरान ने कहा है कि अमरीका ने अगर जल्द ही अपने हमले नहीं रोके, तो उस पर 9/11 जैसा होगा। इस धमकी के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तबाही की आशंका गहरा गई है। इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की चेतावनी दी थी। इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स यानी आईआरजीसी ने डरावनी धमकी दे डाली। आईआरजीसी ने अमरीका को 9/11 जैसे हमले की धमकी देते हुए कहा कि अगर यह युद्ध जारी रहा, तो अमरीका में राष्ट्रीय शोक की स्थिति पैद कर जाएगी।








