
कोयंबटूर। जासूसी-रोधी कार्रवाई में खुफिया एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कोयंबटूर में भारतीय नौसेना के 31 साल के एक सेलर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की एक महिला इंटेलिजेंस एजेंट के चक्कर में पडक़र रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक की। महिला ने उसे हनीट्रैप में फंसाया था और वह उसे डिफेंस से जुड़ी जानकारियां बताता था।
आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) सेल ने पश्चिम बंगाल के प्रदीप मुखर्जी को गिरफ्तार किया। वह कोयंबटूर के रेड फील्ड्स में नौसेना के प्रमुख लीडरशिप ट्रेनिंग सेंटर, आईएनएस अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहा था। प्रदीप 2014 में भारतीय नौसेना में नाविक के तौर पर शामिल हुया था। वह विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात था। वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए सिर्फ एक हफ्ते पहले ही आईएनएस अग्रणी पहुंचा था।








