ताजा खबरदिल्लीभारत

अयोध्या मंदिर के चढ़ावा चोरों पर मोदी सरकार इतनी मेहरबान क्यों है? – जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर न्यास के पूर्व महासचिव चंपत राय जैसे लोगों को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच में बचाया जा रहा है। कांग्रेस ने साथ ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का अहंकार आत्मघाती होता है। विपक्षी पार्टी ने यह भी पूछा कि चोरी की गई रकम से संबंधित एक वीडियो चार जून को राय तक पहुंचने के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हुई।

कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि क्या जांच का उद्देश्य केवल छोटेे चोरों को पकडऩा था, या उन लोगों की जवाबदेही तय करना भी था, जिनकी निगरानी और संरक्षण में ये घटनाएं हुईं। जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि चंदा चोरी, आस्था धोखा भगवान श्रीराम के अयोध्या मंदिर के चढ़ावा चोरों पर मोदी सरकार इतनी मेहरबान क्यों है? उन्होंने पूछा कि चोरी की 105 घटनाओं के बदले केवल 79.85 लाख की रकम बरामद करके मामला रफा दफा करने का प्रयास क्यों हो रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *