
तेल अवी। आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर जब मौत सामने खड़ी थी, तब एक भारतीय पायलट के लोहे जैसे इरादों ने सैकड़ों जिंदगियों को कै्रश होने से बचा लिया। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के भीतर हुई इस हैरतअंगेज वारदात के बाद अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को फोन करके उनकी जांबाजी की तारीफ की है। उन्होंने स्मित को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का न्योता दिया है। फोन पर बात करते हुए पीएम नेतन्याहू काफी भावुक हो गए।
उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ भारत या इजरायल के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के असली हीरो हैं’। इसके साथ ही नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को पीएम मोदी के साथ इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में खास मेहमान के रूप में न्योता दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर वे इजरायल की मुख्य ‘मशाल टॉर्च’ प्रज्वलित करेंगे। आमतौर पर यह सम्मान सिर्फ इजरायल की महान हस्तियों को ही मिलता है। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि पूरा इजरायल उनके स्वागत किए तैयार है।








