
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने लगातार फ्लाइट कैंसिल होने, देरी और ऑपरेशनल गड़बडिय़ों को लेकर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एयरलाइन से सात दिनों में जवाब मांगा गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, 2019 में देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी रही स्पाइसजेट के पास अब सिर्फ 13 विमान बचे हैं, जिनमें से 10 से भी कम उड़ान भरने की स्थिति में हैं।
कंपनी पर करीब 35 करोड़ रुपए का कर्ज है। लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को पेमेंट नहीं कर पाने के कारण एयरलाइन से कई विमान हटाए गए हैं या ग्राउंडेड हैं। पिछले नौ महीने में कंपनी का मार्केट शेयर 3.9 फीसदी से घटकर 0.6 फीसदी हो गया है। इस साल अगस्त और सितंबर में स्पाइसजेट की हर पांच में से एक उड़ान कैंसिल हुई।








