पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। गोमती नगर स्थित में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आज सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य संजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रधानाध्यापक दिनेश निखार की उपस्थिति में किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें मानव शरीर, पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं, भारतीय इतिहास, विश्व के विभिन्न देशों, भारतीय राज्यों एवं उनकी संस्कृति से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं त्वरित उत्तर देने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा—
– *प्रथम स्थान – रमन सदन*
– *द्वितीय स्थान – अशोक सदन*
– *तृतीय स्थान – सुभाष सदन*
प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने विजेता सदन के विद्यार्थियों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ।










