ताजा खबरदिल्लीभारत

CPI (M) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। सीताराम येचुरी ने 72 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। वह दिल्ली के AIIMS के ICU में भर्थी थे। बताया जा रहा है कि वह एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे। 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बात उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। बता दें कि सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) पारी के महासचिव थे। वह 1992 से मार्क्सवादी पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी थे। साल 2005 से 2017 तक वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रहे थे।

वहीं, येचुरी के परिवार वालों ने उनके शव को शिक्षण और अनुसंधान उद्देशयों के लिए AIIMS को डोनेट करने का फैसला किया है। हालांकि आज उनके शव को घर ले जाया जाएगा। इसके बाद कल शुक्रवार को शाम 6 बजे पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन कि योजना बनाई गई है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को वापस AIIMS को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *