विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा पद्मश्री डाॅ0 के. के. ठकराल के सम्मान में अभिन्नदनन समारोह का आयोजन

लखनऊ। विश्व आयुर्वेद परिषद लखनऊ द्वारा पद्मश्री डाॅ0 के. के. ठकराल पूर्व निदेशक आयुर्वेद के सम्मान में एक अभिन्नदनन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के तमाम वरिष्ठ चिकित्सकों, चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रचार्यो, आचार्यों, स्नातक और परास्नातक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विश्व आयुर्वेद परिषद के डाॅ0 अनुराग दिक्षित, डाॅ0 अरुण पाणिग्रही, डाॅ0 शैलेन्द्र सिंह शेंगर, डाॅ0 पुनीत मिश्रा, डाॅ0 मंगल देव त्रिवेदी, डाॅ0 मनोज मिश्रा, डाॅ0 जे. पी. पाण्डेय, डाॅ0 आर. सी. वर्मा, डाॅ0 नीरज अग्रवाल, डाॅ0 पदमाकर श्रीवास्तव, डाॅ0 पूजा गुप्ता, डाॅ0 प्रभु नाथ दास, डाॅ0 बी एल सिह मुख्य रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 बी. पी. सिंह सचिव विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तर प्रदेश ने किया।
मिलावट रहित शुद्ध सरसों का तेल
100% PURE MUSTURD OIL (ADVERTISEMENT)
प्रोफेसर ठकराल ने अपने उदबोधन ने अपने जीवन के बहुत उपयोगी अनुभवों को साझा किया, एक चिकित्सक के लिए इमानदारी, मेहनत और सत्तत जिज्ञासा उसकी सफलता के लिए जरूरी बताया। अन्त में कल्याण मन्त्र और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।













