ताजा खबरदिल्लीभारत

ट्रेड डील के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, किसान नेताओं से मिले राहुल गांधी

 नई दिल्ली। अमरीका के साथ व्यापार समझौते पर सरकार को संसद में घेरने के बाद कांग्रेस ने अब सडक़ पर उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने इन संगठनों के साथ अमरीका के साथ व्यापार समझौते का विरोध करने और किसानों व खेतिहर मजदूरों की आजीविका की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की। संसद भवन परिसर में यह मुलाकात हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस व्यापार समझौते ने कृषि आयात के लिए दरवाजा खोल दिया है और जल्द ही कई अन्य फसलें भी इसकी चपेट में आ सकती हैं।

कांग्रेस के अनुसार किसान संगठनों के नेताओं ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते का विरोध जताया और मक्का, सोयाबीन, कपास, फलों और मेवों की खेती करने वाले किसानों की आजीविका को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। अमरीका के किसान भारत में अपना माल बेचकर मुनाफा कमाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *