उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

अवध एकेडमी स्कूल में मनाया गया ‘जम्बूरी – 2026’

लखनऊ । आने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही तैयारी के चलते उनके मन मस्तिष्क पर पड़ने वाले परीक्षा के दबाव को कम करने के उद्देश्य से व स्कूली बच्चों के कला को प्रदर्शनी के माध्यम से उनके अभिभावक तक पहुंचाने के लिए भरत नगर, सीतापुर रोड स्थित अवध एकेडमी स्कूल द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जा रहे जम्बूरी-2026 कार्यक्रम का आयोजन इस बार भी किया गया।

जम्बूरी-2026 कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित परियोजना कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया व स्कूल में लगे विभिन्न प्रकार के भारतीय व चाइनीज़ व्यंजनों के स्टाॅल्स पर खाने का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने स्कूल में लगे मिक्की माउस झूले में खेलकूद कर खूब मजे किए।

स्कूल की प्रधानाचार्या पंकजा राय ने कहा कि हमारा विद्यालय छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान मे रखकर उन्हें रिफ्रेशमेंट के लिए हर वर्ष इस प्रदर्शनी व कार्यक्रम का आयोजन कराता है। वहीं विद्यालय की काॅर्डिनेटर माॅनिशा भारद्वाज ने इस तरह के कार्यक्रमों को विद्यालय का उसके छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ एक सकारात्मक रिश्ते के लिए जरूरी बताया है। जिससे छात्र पढ़ाई के दौरान सवाल के प्रति अपनी शंका दूर करने के लिए बेझिझक होकर अपने शिक्षक से सवाल कर सके।

,

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *