आपके लेखताजा खबरभारत

सी-ब्लाॅक स्थित सीएचसी में प्रारंभ हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क

लखनऊ। आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को इंदिरानगर के सी-ब्लाॅक स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मयंक जलोटे के निर्देशन में एचपीवी वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ। यह वैक्सीन 14 वर्ष से ऊपर और 15 वर्ष तक की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सरकार द्वारा निःशुल्क लगाया जा रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मयंक जलोटे ने मीडिया के माध्यम से आमजन को सूचित करते हुए कहा कि यह वैक्सीन नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई जाएगी।
15 वर्ष तक की किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए, भारत सरकार 14-15 साल की लड़कियों के लिए मुफ्त एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान चला रही है, क्योंकि इस उम्र में टीका सबसे प्रभावी होता है। यह कैंसर, जो एचपीवी के संक्रमण से होता है, आमतौर पर देर से पता चलता है, इसलिए समय पर वैक्सीन लगवाना ही इसके खिलाफ सबसे अच्छा सुरक्षा कवच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *