ताजा खबरदिल्लीभारत

दिल्ली (VIDEO) : मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अब तक 21 लोगों की मौत, कई झुलसे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण हादसा पेश आया है। यहां बुधवार को मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, लेकिन कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेमन ग्रीन रेस्तरां को केवल छह कमरों के निर्माण की अनुमति थी, लेकिन वहां 25 कमरे थे। इस कथित अनियमितता ने नियामकीय निगरानी और अनुमति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इमारत का बेसमेंट बाहर से बंद था। बचाव दल ने ताला तोड़कर भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। जान बचाने के लिए कई लोगों ने खिड़कियों से छलांग भी लगाई। यह घटना साकेत पुलिस थाना क्षेत्राधिकार में आता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *