ताजा खबरभारतराज्य

बंगाल जितना बड़ा राजनीतिक परिवर्तन कहीं और देखने को नहीं मिला- गृहमंत्री अमित शाह

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में जितना बड़ा राजनीतिक परिवर्तन बंगाल में हुआ है, वैसा बदलाव कहीं और देखने को नहीं मिला। शाह ने यह बात कोलकाता में अमुल बंगाल डेयरी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले दही उत्पादन प्लांट की नींव रखने के दौरान कही। अमित शाह ने न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर से हावड़ा में बनने वाले इस प्लांट का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आजादी के बाद देश के किसी भी राज्य में ऐसा राजनीतिक बदलाव नहीं हुआ, जैसा बंगाल में देखने को मिला है।

इस दौरान उन्होंने राज्य की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बंगाल में तीन दशक तक वामपंथी विचारधारा वाली सरकार रही, जिसे उन्होंने विदेशी विचारधारा बताया। इसके बाद उन्होंने टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शाह ने अपने तीन दिवसीय बंगाल दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने शासन से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने, कानून व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा बेहतर बनाने को लेकर कई कदम उठाने पर बातचीत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *