
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस नेता और डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि वह डायमंड हार्बर से ही चुनाव लड़ें। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के 2031 में हिसाब चुकाने वाले बयान का भी मखौल उड़ाया। अभिषेक बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शहीद दिवस रैली के दौरान हुई घटनाओं को नोट करने और 2031 में हिसाब चुकाने की बात कही थी। उन्होंने सरकार के फैसलों की घोषणाओं के साथ-साथ पिछली सरकार पर लगातार हमले किए और ममता बनर्जी तथा उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को खुली चुनौती दी।
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि एक ब्रांडेड चोर हमें उपदेश दे रहा है। वक्त बताएगा कि आप अंदर रहेंगे या बाहर। वह कहते हैं कि हिसाब बराबर करेंगे? पहले बाहर तो रहिए, तभी तो हिसाब बराबर कर पाएंगे। उन्होंने टीएमसी सांसद का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘वह लडक़ा, एक क्षेत्रीय पार्टी का अखिल भारतीय महासचिव… बैलगाड़ी की हेडलाइट कहा।








