केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभाग की क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

के0 वि0 गोमती नगर, रायबरेली और अलीगंज का विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन
लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत (EBSB) एवं कला उत्सव-2026 की क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। संगीत, नृत्य, दृश्य कला, रंगमंच, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य विधाओं में लखनऊ संभाग के केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
EBSB के समूह नृत्य में गोमती नगर प्रथम, जेएलए बरेली द्वितीय और एएमसी तृतीय रहा। समूह गायन में सीतापुर प्रथम, रायबरेली द्वितीय और अलीगंज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं EBSB आर्टिफैक्ट्स/प्रोजेक्ट्स में एएमसी ने प्रथम, अलीगंज ने द्वितीय और अरमापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला उत्सव में शास्त्रीय एकल नृत्य में रायबरेली प्रथम, अलीगंज द्वितीय और जेएलए बरेली तृतीय रहे। लोक/क्षेत्रीय समूह नृत्य में रायबरेली ने प्रथम, अरमापुर ने द्वितीय और सीतापुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वोकल म्यूजिक एकल में रायबरेली प्रथम, सीतापुर द्वितीय और चकेरी तृतीय रहा, जबकि समूह गायन में एएमसी प्रथम, जेएलए बरेली द्वितीय और रायबरेली तृतीय रहे।
वाद्य संगीत की विभिन्न विधाओं में सीतापुर, चकेरी, अरमापुर और अलीगंज ने प्रमुख स्थान प्राप्त किए। दृश्य कला की 2D एवं 3D विधाओं में चकेरी, रायबरेली और एएमसी ने शीर्ष स्थान हासिल किए। थिएटर ग्रुप में अलीगंज प्रथम, सीतापुर द्वितीय और अरमापुर तृतीय रहे, जबकि ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग में रायबरेली प्रथम, सीतापुर द्वितीय और चकेरी तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में एएमसी प्रथम, चकेरी द्वितीय और रायबरेली तृतीय रहा।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के प्राचार्य संजीव अग्रवाल सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई।











