उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ प्रभात फेरी , गुंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

नन्हे हाथों में देश के गौरव को संभाल के रखने की जिम्मेदारी

लखनऊ। स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में देशप्रेम की एक अनूठी अलख जगाई गई। विद्यालय के प्राचार्य संजीव अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ ने मिलकर एक अत्यंत भव्य एवं प्रेरणादायी प्रभात फेरी का आयोजन किया।

यह प्रभात फेरी केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर परिसर से अत्यंत हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुई। देशभक्ति के रंग में रंगे सैकड़ों विद्यार्थी अपने हाथों में शान से तिरंगा थामे हुए आगे बढ़ रहे थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों के बीच यह रैली पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अमर शहीद मनोज पांडे चौराहे तक पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के गीतों और नारों से गुंजायमान रहा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। प्रभात फेरी को देखने के लिए सड़कों पर खड़े स्थानीय नागरिकों ने भी तालियां बजाकर विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देश के शहीदों के प्रति कृतज्ञता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *