ताजा खबरदिल्लीभारत

सीजेपी कार्यकर्ता के पिता को पीटने वाला हिरासत में, बुलंदशहर से पकड़ा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले बड़बोले स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से पकड़ लिया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पकड़े जाने से पहले स्वतंत्र ने हसनपुर में मीडिया से करीब तीन मिनट तक बात की और कहा था कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो, मेरा बाल बांका नहीं कर सकता। बता दें कि स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में तीन घंटे प्रदर्शन किया था और और 72 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया था। दरअसल नीशू का आरोप था कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई। इस बीच स्वतंत्र का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह संजय पर हमला करने की बात कबूल करता नजर आया।

इस पर सौरव दास ने सवाल उठाया कि जब आरोपी खुद हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है, तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। बता दें कि स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वायरल पॉडकास्ट में दावा किया कि उसने संजय के सिर पर हमला किया था और उन्हें 60 टांके लगे थे। उसने कहा कि इसके बावजूद उसे जेल नहीं जाना पड़ा। उसने भाजपा नेता कपिल मिश्रा और लोजपा के चिराग पासवान को अपना भाई बताते हुए कहा था कि कोई उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *