ताजा खबरभारतराज्य

बेटी ने की बाप की हत्या, नशेड़ी बाप लगातार 2 साल से कर रहा था बेटी का यौन शोषण

नागपुर। नशेड़ी बाप दो साल से लगातार नाबालिग बेटी का यौन शोषण कर रहा था। बेचारी लडक़ी के सब्र का बांध टूट गया और फिर तैश में आकर बाप की क्रिकेट बैट से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर में 17 वर्षीय एक लडक़ी को अपने पिता की क्रिकेट बैट से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह कथित रूप से लगभग दो वर्षों से अपने पिता द्वारा बार-बार किए जा रहे यौन शोषण और उत्पीडऩ को सहन कर रही थी। यह घटना सोमवार रात एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतक 45 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर था, उसे शराब की लत थी और वह अकसर परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता था। जांचकर्ताओं ने कहा कि वह कथित तौर पर नशे में होने पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ अनुचित व्यवहार करता था और यौन संबंध बनाने की कोशिश करता था। पुलिस ने लडक़ी की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना की रात, आरोपी कथित रूप से नशे में घर लौटा और उसने अपनी बेटी को अकेला पाया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और जब उसने उसकी हरकतों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हुए टकराव के दौरान, किशोरी ने कथित तौर पर क्रिकेट बैट से उसके सिर पर दो बार वार किया।

पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना से सदमे में आई लडक़ी ने घर के अंदर खून के धब्बे पोंछने की कोशिश की और तुरंत अधिकारियों को सूचित नहीं किया। बाद में उसने आधी रात के कुछ समय बाद पुलिस से संपके किया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पड़ोसी अमरावती के एक रिमांड होम में भेजने का आदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *