घर में अकेली थी साढ़े 3 साल की बच्ची, दबे पांव पहुंचे बहशी दरिंदे ने मासूम से किया दुष्कर्म

महोबा। मां-बाप खेतों में काम कर रहे थे और साढ़े तीन साल की बच्ची घर में अकेली थी, तभी दबे पांव एक बहशी दरिंदा आया और मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर भाग गया। माला उत्तर प्रदेश के महोबा जिला के कबरई क्षेत्र का है। यहां साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने गुरुवार को बताया कि कबरई के एक गांव मे बीती देर शाम हुई इस घटना के दौरान उक्त बालिका झोंपड़ी में अकेली थी। उसके माता-पिता निकट मे ही स्थित खेत मे काम कर रहे थे।
आरोप है कि तभी गांव का निवासी 25 वर्षीय युवक दबे पांव झोपडी मे पहुंचा और बालिका के मुंह को हाथों से बंद करके उसके साथ बलात्कार किया। दर्द से छटपटाती हुयी बालिका के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके माता पिता और पास के खेतो में काम कर रहे किसान ज़ब झोपडी क़ी ओर दौड़े, तो आरोपी बालिका को छोड़ भाग निकला। उन्होने बताया कि लहूलुहान हालत मे पड़ी बालिका को माता पिता इलाज के लिए अस्पताल ले गये। इस बीच पीआरबी के माध्यम से मिली सूचना पर पुलिस ने भी तत्काल मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। उधर मामले क़ी खबर पाकर मुख्यालय से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे ओर मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले में आनन फ़ानन मे कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को आवश्यक उपचार प्रदान कराते हुए प्रकरण मे विधिक कार्रवाई की जा रही है।








