ताजा खबरदिल्लीभारत

पीएम मोदी ने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन कर उनके पैर छुए

नई दिल्ली। ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) के संसद से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय में पहुंचने पर पीएम का बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी ने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन और और धन्यवाद दिया।

इस दौरान मोदी ने 40 मिनट के भाषण में कहा कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं। प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को उभरते भारत की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का प्रतीक करार दिया है और चेताया है कि देश को आगे ले जाने के लिए ऐसे निर्णायक कानून बनाने में सक्षम पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार बहुत आवश्यक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से कोशिश कर रही थी। ये हमारी कमिटमेंट थी। इसे हमने पूरा करके दिखाया है। कभी-कभी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ऐसे ही एक निर्णय के साक्षी बने हैं। संसद के दोनों सदनों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वह सपना अब सच हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *