उत्तर प्रदेशताजा खबर

सनातनी गठबंधन ”संयुक्त सनातन परिषद्” ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों पहली सूची

लखनऊ। आज भारतीय जन-जन पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय मुख्यालय फैजाबाद रोड, लखनऊ स्थित गोयल प्लाजा पर एक समान सनातनी विचारधारा रखने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जन-जन पार्टी के संयोजक पं० मनीष महाजन ने बताया कि पूर्व में की गई बैठक में ”संयुक्त सनातन परिषद्” नाम से एक गठबंधन बनाया गया, जिसका संयोजक पं० मनीष महाजन को चुना गया।
संयुक्त सनातन परिषद् द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 जो भी प्रत्याशी लड़ेगा वह ‘संयुक्त सनातन परिषद्’ गठबंधन से चुनाव लड़ेगा। गठबंधन में अमर बलदानी कहे जाने वाले कमलेश तिवारी की हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा किरन कमलेश तिवारी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रेमाचार्य जी, पवन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय प्रबुद्ध समाज पार्टी, स्वर्णकार आर०के० वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शिल्पकार पार्टी, पं० श्याम नारायण चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन हित पार्टी, डॉ० एस0के0 त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत जन मोर्चा, दिलीप रस्तोगी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सत्याग्रह पार्टी सहित प्रदेश की समाजसेवी संस्थायें मानव एकता एसोसिएशन-राष्ट्रीय अध्यक्ष एल०पी० सिंह, समाजिक उद्योग व्यापार मण्डल-राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन-राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सोनी, राष्ट्रीय मनावाधिकार सुरक्षा परिषद् कीर्ति सिंह, विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता संगठन -प्रदेश महासचिव श्रीकांत द्विवेदी ने गठबंधन को मजबूत करते हुए इस बैठक में शामिल हुए।

 

पं० मनीष महाजन ने बताया कि समाज में हो रही हिन्दू जनमानस के साथ सभी पार्टी सेवाभाव के निरन्तर प्रयास करती रहती है। जिसके कारण हमें विश्वास है कि सनातन भारत परिषद् के समस्त प्रत्याशी को अवश्य ही सफलता मिलेगी।

संयुक्त सनातन भारत परिषद् ने सूची जारी करी :-
1.  35 लखनऊ लोकसभा
2.  गौरव वर्मा
हिन्दू समाज पार्टी
53 बाराबंकी
रोहित रावत
भारती जन-जन पार्टी
3.  54 अयोध्या
राजित राम प्रजापति
4.   62 संतकबीर नगर
अमृत पाण्डे
5.   30 सीतापुर
नितिन त्रिवेदी
6.   32 मिश्रिख
अनिता वर्मा
7.  56 बहराइच
सुनील कुमार तिवारी
8.  57 कैसरगंज
9.  45 जलौन
10.  60 डुमरीयागंज
सर्वेश कुमार
बृजेश कुमार प्रजापति
दिलीप मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *