उत्तर प्रदेशताजा खबर

दामादों से आगे बढ़ चुका है देश, मेनका गांधी का वाड्रा पर निशाना

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार मेनका गांधी ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर खूब तंज कसा। उन्होंने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। दरअसल रॉबर्ट वाड्रा की अमेठी सीट से कथित दावेदारी की चर्चाएं चल रही हैं। खुद वाड्रा ने इसको लेकर टिप्पणी की थी। अब मेनका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कहा कि उन्हें राजनीति का अनुभव नहीं है। मेनका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कहा कि यह देश दामादों से आगे बढ़ चुका है। रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति हैं। मेनका से पूछा गया कि रॉबर्ट वाड्रा अमेठी से चुनाव लड़ते हैं, तो कितना मजबूत रहेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए राजनीतिक अनुभव जरूरी है।

ये देश दामादों की राजनीति से आगे बढ़ चुका है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी जेठानी के बेटे यानी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राजनीति से ब्रेक ले लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी तभी आगे बढ़ सकती है, जब उसके पास कोई बड़ा आइडिया या नेता हो। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी तंज कसा। ऐसी अटकलें हैं कि प्रियंका अपनी मां की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। इस पर मेनका ने कहा कि वह आएं तो सही। उन्होंने कहा कि रायबरेली से उनकी (प्रियंका) दादी (इंदिरा गांधी), उनकी मां (सोनिया गांधी) चुनाव लड़ चुकी हैं। इसलिए उस सीट पर परिवार का असर तो होगा ही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *