ताजा खबरदिल्लीभारत

झूठ और साज़िशों के ख़िलाफ़ लड़ाई में आज पुन: सत्य की जीत हुई – मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को मिली जमानत को सत्य की जीत करार देते हुए कहा है कि झुकते हैं तानाशाह, लडऩे वाला चाहिए। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि झूठ और साज़िशों के ख़िलाफ़ लड़ाई में आज पुन: सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि एक बार पुन: नमन करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुक़ाबले मज़बूत कर दिया था।

आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी। झुकते हैं तानाशाह लडऩे वाला चाहिए। मोदी की अत्याचारी हुकूमत अरविंद केजरीवाल के हौसलों को नहीं तोड़ पाई। उन्होंने कहा कि जेल के ताले टूट गए अरविंद केजरीवाल छूट गए। झूठ का पहाड़ गिर रहा है ईडी, सीबीआई और भाजपा के झूठे केस का पर्दाफ़ाश हो चुका है। सत्यमेव जयते! दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। सर्वोच्च न्यायलय का बहुत बहुत शुक्रिया। सत्यमेव जयते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *