ताजा खबरदिल्लीभारत

भाजपा आतंकियों की पार्टी – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी कहा है। खडग़े शनिवार को एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें पीएम ने कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी कहा था। खडग़े ने कहा कि जो विकासवादी लोग हैं, उन्हें अर्बन नक्सल कहा जा रहा है। यह मोदी की आदत है। उनकी खुद की पार्टी आतंकवादियों की है। लिंचिंग करती है, लोगों को पीटती है। शेड्यूल कास्ट के लोगों पर पेशाब करती है। आदिवासियों का रेप करती है। ऐसा करने वालों का सपोर्ट भी करती है। वह दूसरों पर आरोप लगाते हैं। उनको ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। जिस पार्टी का मकसद देश को बांटना है, उन्हें सपोर्ट करने वाले देश में ही हैं। संघ प्रमुख भागवत हैं। संविधान बदलना हो, रिजर्वेशन हो, हिंदू-मुसलमानों को अलग करने की बात करने वाले ये लोग हैं और बुद्धि दूसरे लोगों को बांट रहे हैं।

गौर हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अक्तूबर को महाराष्ट्र का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने ठाणे में कहा था कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है, बांटो और सत्ता में रहो। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है। हरियाणा चुनाव पर श्री खडग़े ने कहा कि हम एक मीटिंग करने जा रहे हैं और एक रिपोर्ट भी तैयार होगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद साफ हो जाएगा कि क्या करना चाहिए और क्या हुआ था। पूरा देश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी। भाजपा के नेता भी यही बात कह रहे थे। जब हर कोई कांग्रेस की जीत की बात कह रहा था, तब क्या कारण था कि कांग्रेस वहां पर हार गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *