BJJP की बैठक में महाराष्ट्र में हो रहे उत्तर भारतीयों पर अत्याचार पर व्यक्त की गई चिंता,

लखनऊ। आज दिनांक 29.7.2025 को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के दिशा निर्देश पर पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय गोयल प्लाजा, अयोध्या रोड, लखनऊ पर की गई। पार्टी की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय कोष अध्यक्ष रजित राम प्रजापति ने किया तथा पार्टी संयोजक पंडित मनीष महाजन मुख्य अतिथि रहे। पंडित मनीष महाजन ने बैठक में महाराष्ट्र में हो रहे उत्तर भारतीयों पर अत्याचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह राज ठाकरे अपनी मनमानी कर रहे हैं, अगर जल्द ही राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को जनता से मारपीट करने से नहीं रोका तो भारतीय जन जन पार्टी उत्तर प्रदेश में मराठा समाज के कार्यालय पर जाकर उनके साथ भी वही व्यवहार कर उन्हें समझाएंगे।
इसके बाद पंडित मनीष महाजन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जिस तरह से सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है इससे सरकार की मंशा यही लग रही है कि बेशकीमती जमीनों पर से स्कूलों को हटाकर पूंजीपतियों को बेचा जाए, जो यह उचित नहीं है। भारतीय जन जन पार्टी इसका घोर विरोध करती है तथा सरकार से अपील करती है कि अपने इस फैसले पर पुनः विचार करें और स्कूल को बंद करने के बजाय उन्हें प्राइवेट सेक्टर के स्कूलों की तरह अच्छे अध्यापक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर आदि दें, ताकि हमारे गरीब घर के बच्चे भी अच्छे से पढ़ सके। अगर यह फैसला सरकार ने वापस नहीं लिया तो पार्टी के कार्यकर्ता सरकारी शिक्षकों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर विवश होंगे।
पार्टी के कोषअध्यक्ष रजित राम प्रजापति ने कहा कि अगर राज ठाकरे में इतना ही दम है और उत्तर भारतीयों से इतनी ही नफरत है तो एक बार उत्तर प्रदेश आ जाएं यहां का प्रत्येक बच्चा उनकी गलतफहमी दूर कर देगा। पार्टी की बैठक में मनीष तिवारी, सर्वेश चेोरसिया, अरविंद गुप्ता, आयशा, उमेश तिवारी, जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।