सलीम खान की हेल्थ पर लीलावती हॉस्पिटल ने बयान जारी किया, ICU में भर्ती

सलीम खान की हेल्थ पर लीलावती हॉस्पिटल ने बयान जारी दिया. बयान में कहा गया, ‘ये सच है कि मिस्टर सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है. सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे. फिर उनकी इमरजेंसी केयर शुरू की गई. मिस्टर सलीम खान को इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया.’
बयान में आगे कहा गया, ‘डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया ने उनका इलाज किया. परिवार की रिक्वेस्ट पर आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है. हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम परिवार की सहमति और मरीज की प्राइवेसी को बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे. सलीम खान स्थिर हैं. लेकिन वो कड़ी निगरानी में हैं. डॉ. जलील पारकर.’
शूटिंग छोड़ मिलने पहुंचे थे सलमान खान
आईएएनएस की खबर के मुताबिक, जब सलीम खान की तबीयत खराब हुई तब सलमान खान मढ़ इलाके में शूटिंग कर रहे थे. वो शूटिंग बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे. वहीं सलमान की बहन अलविरा भी पिता से मिलने के लिए पहुंचीं.









