
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंट में लगातार दूसरी बार देशवासियों से तेल की बचत करने की अपील की है। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि तेल की बचत अब हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पूरी दुनिया अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। पहले कोरोना महामारी, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सबका असर भारत पर भी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट को इस दशक के बड़े संकटों में से एक बताते हुए कहा कि जब देशवासियों ने मिलकर कोरोना का सामना किया, तो इस चुनौती से भी हम अवश्य पार पा लेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पूरे प्रयास कर रही है कि आम लोगों पर इसका कम से कम प्रभाव पड़े, लेकिन इस समय जनभागीदारी बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पूरी दुनिया लगातार अस्थिरता और संकटों से गुजर रही है। पहले कोविड-19 महामारी का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सभी परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कोविड महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट था, तो पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से बनी स्थिति इस दशक के सबसे बड़े संकटों में से एक है। हमने मिलकर कोविड का सामना किया था, ठीक उसी तरह इस संकट से भी हम अवश्य पार पा लेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि इस संकट का देश की जनता पर कम से कम प्रभाव पड़े, लेकिन इस समय देश को जनभागीदारी की सबसे बड़ी जरूरत है। हमें भारत के नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के दशकों में भी जब देश युद्ध या किसी बड़े संकट से गुजरा, तब सरकार की अपील पर हर नागरिक ने अपना दायित्व निभाया। आज भी हमें उसी भावना से आगे आना होगा।







