लखनऊ: योगी सरकार ने भी बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी है

लखनऊ। बकरीद की छुट्टी देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई 2026 को शिफ्ट कर दी गई है. उम्मीद वाले दिन चांद नहीं दिखने की वजह से इस्लामी महीना एक दिन आगे बढ़ गया, जिससे ज्यादातर राज्यों में बकरीद गुरुवार को मनाई जा रही है.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी है. इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. जिसमें लिखा है कि 27 मई वाली ईद-अल-अजहा का अवकाश बदलकर 28 मई 2026 को कर दिया गया है. इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों की बकरीद की छुट्टी गुरुवार को होगी. इस दौरान सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थान बंद रहेंगे.
बकरीद की नमाज 28 मई को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के मुताबिक, लखनऊ के ऐशबाग के ईदगाह में बकरीद की नमाज 28 मई को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी तय जगहों पर ही करें. शिया धर्मगुरु मौलान कल्वे जवाद ने भी ईद 28 मई को मनाए जाने की बात कही है.







