ताजा खबरभारतराज्य

योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को शांत और तनाव-मुक्त जीवन जीने में सहायक बताते हुए कहा है कि हमारा लक्ष्य 50 की उम्र में 30 साल से ज्यादा ऊर्जावान होने का होना चाहिए। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य समारोह का आयोजन रविवार को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित किया गया, जिसकी अगवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम हेल्दी एङ्क्षजग (उम्र बढऩे के साथ सेहतमंद रहने) के लिए योग की बात करते हैं, तो इसका मतलब है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर सकते हैं कि उम्र बढऩे से इनसान की क्षमता कम न हो। योग इनसान को लगातार आगे बढऩे और विकास करने में मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 40 की उम्र में हम 20 की उम्र की तुलना में ज्यादा लचीले हों। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 50 की उम्र में हम 30 की उम्र की तुलना में ज्यादा ऊर्जावान हों। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में लगभग 30,000 से 35,000 लोगों के शामिल हुए। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब सिफऱ् हर साल मनाया जाने वाला एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव बन गया है। पूरा देश योग की महिमा में डूबा हुआ है। दुनिया एक-दूसरे से जुड़ रही है और यही योग की खूबसूरती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *