उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

चित्रकूट: पत्रकार हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

पत्रकार हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का बड़ा अभियान

जिलाध्यक्ष नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की अध्यक्षता में जिलाधिकारी चित्रकूट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

चित्रकूट । नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमैन/राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी शर्मा के निर्देशन में देशभर में चलाए जा रहे पत्रकार हितों के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आज जनपद चित्रकूट में भी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया हैं ।इस अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अन्नू मिश्रा की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए भारत सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है । ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा एवं विशेष स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने, जीवन एवं दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने, पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों एवं उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाने, राष्ट्रीय मीडिया आयोग का गठन करने तथा सरकारी विज्ञापनों का समान एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने सहित 7 प्रमुख मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया हैं । नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अन्नू मिश्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक संरक्षण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार सुरक्षित रहेंगे तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। इसी उद्देश्य से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 1 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक देश के सभी राज्यों एवं जनपदों में यह अभियान चलाया जा रहा है । ज्ञापन प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी ने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पत्रकार हितों से जुड़ा यह ज्ञापन नियमानुसार भारत सरकार तक प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्रा,जिला महासचिव अंशुमान पाण्डेय, जिलापाध्यक्ष बालकृष्ण विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय,जिलामंत्री हर्ष सिंह, प्रचार मंत्री जितेंद्र तिवारी उर्फ गोलू तथा संगठन के सक्रिय सदस्य संतोष त्रिपाठी,रविशंकर त्रिपाठी सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार अशोक नामदेव,अनिल सिंह , शिवसम्पत करवरिया, प्रशांत करवरिया सहित आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *