उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर की छात्रा नंदिका यादव ने रचा इतिहास

लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर की मेधावी छात्रा नंदिका यादव ने जर्मन भाषा की ‘C1 स्तर’ की परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने नंदिका यादव ने को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

अपनी सफलता पर युवा नंदिका यादव ने इसका श्रेय आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं के उपलब्ध कराने हेतु विद्यालय के प्राचार्य,‌ अपने माता-पिता, विद्यालय और अपने गुरु अभिषेक सिंह को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने शिक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

मेधावी छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमान ओ.पी. द्विवेदी ‘पीजीटी हिंदी’ द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *