देशभर में फैली पेपर लीक की लड़ाई, लखनऊ में भी बवाल

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक का विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली से शुरू हुआ प्रदर्शन देश भर में फैल गया है। बुधवार को पटना, लखनऊ, भोपाल, छत्तीसगढ़ और जयपुर संग देश के कई स्थानों पर छात्रों संग कांगेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए। बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में हुए उग्र प्रदर्शन से पूरे दिन बवाल की स्थिति रही। पटना में प्रदर्शन के दौरा हालात बेकाबू हो गए। मुख्यमंत्री आवास के बाहर शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से भडक़े छात्रों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। पुलिस-प्रशासन की गाडिय़ों में जमकर तोडफ़ोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दाग दिए।
इस घटना में कई छात्र और पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भडक़ गए। नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। वहीं कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता ल_ लेकर तैनात रहीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जयपुर में कांग्रेस लगातार दूसरे दिन सडक़ पर उतरी। इससे पहले पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में जयपुर में भाजपा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकली। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को रोका, तो उनके बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद जब भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढऩे लगे, तो पुलिस ने उन्हें खदेडऩे के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इधर, मध्य प्रदेश में विधानसभा से लेकर सडक़ों तक विरोध देखने को मिला। कांग्रेस के विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। उधर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव किया।









