ताजा खबरभारतराज्य

मुंबई : घाटकोपर इलाके में चॉल पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, 5 लोगों की मौत

Report – Shaswat Rao Math

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बुधवार सुबह नवाज चॉल में जब लोग सो रहे थे तभी पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा झोपडियों पर आ गिरा। रात करीब तीन बेज हुए इस भूस्खल की चपेट में करीब 6-7 झोपड़ियां आ गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय समीर अंसारी, 10 वर्षीय साहिल अंसारी, 18 वर्षीय जीनत और मन्नत और आबन नामक दो बच्चों के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक 5 से 6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू अभियान करीब पूरा हो चुका है। NDRF, दमकल विभाग की टीमें मलबे में राहत कार्य कर रही हैं। हालांकि रास्ता काफी संकरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *