उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

लापरवाही (Video) : जनेश्वर मिश्र पार्क में लहरा रहा कोने से फटा राष्ट्रीय ध्वज, कल है स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)

लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) जैसे राष्ट्रीय पर्व से ठीक एक दिन पहले राजधानी लखनऊ के प्रमुख जनेश्वर मिश्र पार्क में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। पार्क में शान से लहराने वाला राष्ट्रीय ध्वज एक कोने से फटा हुआ है। कल 15 अगस्त है, लेकिन पार्क के प्रबंधन और प्रशासन ने अभी तक इस फटे हुए तिरंगे को नहीं बदला है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा रहा है।

भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के अनुसार, फटे या मैला-कुचैला झंडा फहराना या प्रदर्शित करना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाता है।

राष्ट्रीय पर्व से पहले फटे ध्वज को न बदलना बड़ी प्रशासनिक चूक है। राष्ट्रीय पर्वपार्क की देखरेख करने वाला लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और पार्क प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। 

कोने से फटा राष्ट्रीय ध्वज (Video)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *