ताजा खबरदिल्लीभारत

बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही दुनिया, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन बोले, कई देशों में बढ़ा तनाव

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रिक्स को मजबूत करने के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स बैठक से पहले ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया। पेजेश्कियन ने कहा कि भारत ने इस संगठन के सहयोग को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत सरकार और यहां के लोगों को बैठक की मेजबानी के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की असली ताकत सिर्फ उसके सदस्य देशों की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में नहीं है।

इसकी ताकत तब सामने आएगी, जब ये देश आपस में कारोबार, निवेश और मिलकर वित्त जुटाने का काम बढ़ाएंगे। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। कई देशों के बीच तनाव बढ़ा है और सामान बनाने व पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। उन्होंने अमरीका और इजरायल पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और कड़े प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *