
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव की पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा का विजयादशमी के मौके पर एके-47 से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पारंपरिक साड़ी पहने अंकिता शर्मा शस्त्र पूजन के बाद रायफल से एक के बाद एक गोलियां चलाती नजर आईं। अब भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने हथियारों को संभालने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि हथियारों के इस्तेमाल में सुरक्षा के बुनियादी नियमों की अनदेखी खतरनाक साबित हो सकती है। ढिल्लों ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि वीडियो में हथियार को बेहद असुरक्षित तरीके से संभालते हुए देखा जा सकता है।
उनके मुताबिक, लोडेड हथियार को अलग-अलग दिशाओं में घुमाना, आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को जोखिम में डालना और बुनियादी वेपन हैंडलिंग ड्रिल का पालन नहीं करना गंभीर चिंताएं हैं।








