उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
मानसून की सक्रियता के चलते यूपी के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हुई

कानपुर। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत राज्य के विशेषकर पश्विमी इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुयी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान वर्षा दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हुई। लगातार हो रही बारिश का असर प्रमुख नदियों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कानपुर,कन्नौज और प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जार रही है, हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।








