ताजा खबरदिल्लीभारत

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जानबूझकर संसद बाधित करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को विपक्ष पर संसद की कार्यवाही में जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया। श्री नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। राज्यसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका पूरा ध्यान सदन को चलने देने के बजाय उसकी कार्यवाही में बाधा डालने पर रहा है। उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे लगातार मुद्दे बदलते रहते हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि मैं सदन के माध्यम से स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। यह केवल इस सत्र तक सीमित नहीं है। पिछले सभी सत्रों में भी हमने हर मामले पर चर्चा की है। जब चर्चा हुई, विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब मिला क्योंकि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं था। उन्होंने विपक्ष पर भी अपनी मांगें बदलने का आरोप लगाया। नड्डा ने विपक्ष के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की कड़ी निंदा की। नड्डा के इस बयान के बाद विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *