ताजा खबरदिल्लीभारत

भारत में ही बनेंगे 405 रक्षा उपकरण, दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने की दिशा में सरकार का एक और कदम

नई दिल्ली। रक्षा सामान के लिए दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम करने की दिशा में सरकार ने एक और कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने मंगलवार को 405 जरूरी रक्षा सामानों की नई सूची जारी की है। इसे छठी पॉसिटिव स्वदेशीकरण लिस्ट कहा गया है। इन सामानों को अब भारत में ही बनाने की कोशिश की जाएगी। इससे करीब 3070 करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। इस सूची में भारतीय तटरक्षक बल के 16 और रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनियों के 389 सामान शामिल हैं। इनमें टैंक, लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, युद्धपोत, मिसाइल, राडार, सोनार और दूसरे रक्षा उपकरणों से जुड़े पाट्र्स शामिल हैं। इन सामानों का भारत में सफल विकास होने के बाद इन्हें भारतीय कंपनियों से खरीदा जाएगा।  नई सूची में एडवांस्ड लाइट हेलिकॉपटर, लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर,एसयू-30एमकेआई और लाइट कॉम्बैट एयकक्राफ्ट जैसे विमानों से जुड़े सामान शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *