उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय संग 10 ठिकानों पर रेड

रामपुर – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे छापामारी शुरू की। एजेंसी ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े धनशोधन मामले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से धनशोधन निवारण अधिनियम , 2002 की धारा 17 के तहत यह कार्रवाई की गई है। ईडी ने अपराध से अर्जित धन का पता लगाने के साथ वित्तीय दस्तावेज, बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य जुटाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *