ताजा खबरदिल्लीभारत

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष हमलावर, प्रियंका बोलीं देशद्रोह के आरोप में CEC पर चले मुकदमा

नई दिल्ली। देश के अंदर चुनाव आयोग को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यदि किसी तरह अनुचित एवं अवैध काम हुआ है तो मुख्य चुनाव आयुक्त सहित जो भी जिम्मेदार हैं, उनके ऊपर आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। एसआईआर प्रक्रिया में चुनाव आयुक्तों में मतभेद होने की रिपोर्ट पर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल देने का किसी भी तरह का प्रयास देश के संविधान के खिलाफ एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि मेरा जवाब बहुत ही स्पष्ट है। हमारे चुनाव की लोकतांत्रित प्रकिया के साथ यदि कोई भी खिलवाड़ करता है तो यह देशद्रोह है। इस पर हमारा रुख बिलकुल स्पष्ट और साफ है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेरफेर और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाना गंभीर अपराध होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर करना, मेरा मानना है कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाना… लोकतंत्र, संविधान और देश के खिलाफ एक आपराधिक कृत्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त को अनियमितताओं की जानकारी थी, साथी चुनाव आयुक्तों ने उन्हें इस बारे में सूचित किया था और इसके बावजूद उन्होंने इसे जारी रहने दिया, तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *