ताजा खबरदुनिया

दशकों खिंच सकती है यूक्रेन से जंग- पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव

 कीव। पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दशकों तक खिंचने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मास्को के लिए अस्तित्व का संघर्ष बन गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मेदवेदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि रूस को यूक्रेन को नष्ट करना चाहिए। मास्को को इसे पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए, जो कि मूल रूप से आतंकी राज्य है। यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि यह गंदगी दोबारा कभी न फैले। मालूम हो कि दिमित्री मेदवेदेव फिलहाल रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने लिखा कि यह लड़ाई वर्षों तक चले या दशकों तक, चलती है तो चलती रहे। हमारे पास कोई और विकल्प ही नहीं है, क्योंकि या तो हम उनके राजनीतिक गठजोड़ को खत्म कर देंगे या फिर पश्चिमी देश रूस को टुकड़ों में बांट देंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह हमारे साथ ही खत्म हो जाएगा। मगर, ऐसा कोई चाहता नहीं है। दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि इस स्थिति में एकमात्र तरीका दुश्मन देश की राज्य मशीनरी को पूरी तरह से नष्ट कर देना है।

यह भविष्य के लिए वफादारी की पूर्ण गारंटी होगी। उन्हें केवल रूस का सभी चीजों पर नियंत्रण ही देखने को मिलने वाला है जो कि पूर्व बैंडेराइट के क्षेत्रों में हो रहा है और यही होगा। हम यह टारगेट हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों का समर्थन हट जाएगा। पश्चिम देशों को लेकर चल रही शत्रुता का यह अजीब युद्ध है और इसके लिए उनका समर्थन हमेशा नहीं रहने वाला है। संघर्ष को लेकर इस तरह के अप्रोच से पश्चिम निश्चित रूप से पराजित होगा। पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने पश्चिमी देशों को लेकर कहा कि उनके लिए यह अनजाना सा युद्ध है जिसमें वे लोग मर रहे हैं जो उनकी खातिर अजनबी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *