
जयपुर। देश में इन दिनों शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में इन लुटेरी दुल्हनों की गैंग सक्रिय हैं। यह महिलाएं पहले युवक से शादी कर लेती हैं और फिर शादी के कुछ दिन बाद मौका पाकर घर से गहने और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाती है।
उज्जैन जिला पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी महिला गैंग की पांच हजार रुपए इनामी सरगना को आज जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। भाटपचलाना थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि खरसोदकलां निवासी रतनलाल सेन ने 22 अगस्त 2025 को उसके पुत्र जितेन सेन के विवाह के लिए विष्णु बाई धाकड़ द्वारा नागदा निवासी लड़की दिखाकर विवाह तय कराया। उसकी एवज मैं गैंग की विष्णु बाई उसका पति रामचंद्र, पूजा उसका पति विनोद, आशा बाई तथा जस्सू ने मिलकर षडयंत्र पूर्वक डेढ़ लाख रुपए धोखाधड़ी कर उससे ले लिए।







