ताजा खबरभारतराज्य

पश्चिम बंगाल : 6 मार्च को ममता देंगी धरना, 15 को कोलकाता में सभा करेंगे मोदी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। रविवार को बीजेपी ने बंगाल में नौ परिवर्तन यात्राएं शुरू की। इसके साथ ही ऐलान किया कि 15 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा होगी। इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। चुनाव से पहले बीजेपी की यह बड़ी सभा होगी। दूसरी ओर, बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है।

इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रोसेस के खिलाफ धरने पर बैठने जा रही हैं। पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह शुक्रवार, 6 मार्च को दोपहर 2 बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल (एस्प्लेनेड) पर धरने पर बैठेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *