ताजा खबरदिल्लीभारत

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्टाचारी नेताओं में से एक – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन

 नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विपक्षी गठबंधन 126 सीटों वाली विधानसभा में कम से कम 73 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्टाचारी नेताओं में से एक हंै। खडग़े ने राज्य की जनता से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में भ्रष्टाचार बढ़ा है और मुख्यमंत्री केवल अपने निजी हितों को साध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत को भी हिमंता सरमा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा करते हैं, जबकि दूसरी ओर असम में कथित भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *